जवाब
जवाब
बहुत वक्त हो गया तुझसे बात किये हुए ,
आज तेरी याद भी ,
मुझसे मेरा हाल पूछने लगी ।
नींदों से छुपता छुपाता,
खुद से तेरा हाल पूछने लगा ,
और न जाने कहीं से जवाब आते रहे।
सुना है,
सीख गए हो इस दुनिया में जीना,
मुझे इन फ़िज़ाओं ने कहा था ।
बताया था चाँद ने,
कि रोए तुम भी उस रात बहत ,
तेरी आँखों से छलके,
एक एक गर्म दरियाओं ने कहा था ।
नोच डाली ना तूने अपने दिल से ,
सब यादें मेरी,
ज़ख़्मी हुई तेरे लिए माँगी,
उन दुआओं ने कहा था।
मान गया हूँ तब से ,
कि मैं कितना बुरा हूँ,
जब से हमसे झुकी हुई,
तेरी उन निगाहों ने कहा था ।
आज बस तेरा ही जवाब न आया,
आए थे सब गवाह तेरी शिकायत ले कर,
पर सब गलती मेरी ही थी ,
मुझसे मेरी खताओं ने कहा था ।

bht vddiaa....
ReplyDelete👌👌👌👌
ReplyDelete💓💓
ReplyDelete